ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगर परिषद अब गोद देगी काइन हाउस

भीलवाड़ा. नगर परिषद संचालित काइन हाउस को जल्द संस्था को गोद दिया जाएगा। हरणी महादेव मार्ग स्थित काइन हाउस पर मवेशियों को रोजाना समय पर चारा नहीं मिलने की शिकायतों पर गोसेवक अशोक कोठारी व राजेन्द्र सिंघवी ने परिषद आयुक्त हेमाराम को प्रस्ताव दिया है। आयुक्त ने बताया कि प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। जल्द ही निर्णय किया जाएगा। अगले सप्ताह सामाजिक संस्था से करार किया जाएगा।

गौरतलब है कि काइन हाउस में 550 से 600 गायें हैं, जिन्हें समय पर चारा नहीं मिलता। इसे लेकर राजस्थान पत्रिका ने 5 अप्रेल के अंक में 9 दिन में 22 गोवंश की मौत, हरे चारे का भी संकट शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद सामाजिक संस्था ने इसे गोद लेने का मानस बनाया था। इसके अलावा प्रतिदिन एक टेम्पो हरा चारा डाला जा रहा है।

नालों की सफाई अगले माह से

आयुक्त ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है।अगले सप्ताह तक टैंडर कर देंगे। इसी प्रकार नगर परिषद सीमा की सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.