ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नया सत्र, नए कोर्स, नई तैयारी

नहीं चलेगी प्राइवेट कॉलेजों की मनमानी जानकारी छुपाई तो मान्यता खतरे में
एफिलिएशन के लिए कॉलेजों को देना होगी सही जानकारी, यूनिवर्सिटी की टीम करेगी औचक नरीक्षण

भोपाल । उच्च शिक्षा विभाग नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है यूनिवर्सिटियों को सख्त हिदायत दी है कि कॉलेजों में मान्यता और सम्बद्धता की प्रक्रिया को मई तक पूरा कर लिया जाए ताकि ऑनलाइन एडमिशन के समय और एडमिशन के बाद छात्रों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस बार उच्च शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश के बाद निजी कॉलेजों में अलग-अलग टीम बनाकर औचक निरीक्षण के लिए तैयारी कर ली है।  यूनिवर्सिटी की टीम कॉलेजों में जाकर देखेगी कि वहां पर कोर्स व छात्रों की संख्या के अनुसार क्लास रूम, शिक्षकों की संख्या इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्प्यूटर सिस्टम खेल के मैदान कोड 28 के अनुसार दी गई जानकारियां ठीक से है या नहीं, जहां पर कमी मिलेगी उसकी जानकारी उच्च शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी।

शपथ पत्र पर इस बार नहीं चलेगा काम
पुराने कॉलेजों की सम्बद्धता के लिए यूनिवर्सिटी में निजी कॉलेज शपथ पत्र देकर रिन्यूवल को आगे बढ़ा लेते थे, लेकिन इस  बार कॉलेज में जानकारी छुपाई और यूनिवर्सिटी का औचक निरीक्षण करने वाला दल पहुंचा तो कॉलेज संचालक परेशानी में आ सकते हैं, वहीं शपथ पत्र पर मंजूरी इस बार यूनिवर्सिटी लेने के मूड में नहीं दिख रही।

तीन दर्जन कॉलेजों की सूची तैयार
यूनिवर्सिटी प्रबंधन के पास 36 से 40 ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार की गई है जो छात्रों को प्रवेश तो दे देते हैं लेकिन उनके पास पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर शर्तों के अनुसार नहीं होता, कॉलेज ऐसे भी हैं जो शहर में अपना दफ्तर खोलते हैं और 15,20,25 किलोमीटर दूर कॉलेज की बिल्डिंग दर्शाते हैं। नवीन मान्यता और संबद्धता जारी करने से पहले इस बार इन कॉलेजों की जांच तो होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.