ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 एकड़ में राहड़ के खेत में लगी आग जल कर हुआ राख

रजौली (नवादा)। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के बुधवार कि दोपहर 2:30 बजे बहादुरपुर पंचायत के करिगांव के कृषि फार्मा में 10 एकड़ में लगी राहड़ कि फसल में अचानक आग लग गई। आग की लपेटे देख हाथों में बाल्टी लेकर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ कर आग बुझाने का प्रयास करने लग गये और करें भी क्यों नहीं आंखों के सामने उनकी मेहनत व पसीने की कमाई जो जल रहा था। तेज हवाओं के कारण आग बढ़ रही थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर 2 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक कृषि फार्मा का भारी नुकसान हो गया। देखते ही देखते 10 एकड़ राहड़ की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी और रजौली थाना के एसआई मनीष कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी थी। वहीं देखते हिं देखते राख में तब्दील हो गया राहड़ का फसल हालांकि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई है। कृषि हलवाहा के पद पर तैनात नरेश प्रसाद ने बताया कि खेत से ना बिजली का तार गुजरा है और ना ही कहीं मशीन से गेहूं की कटनी चल रहा है। अचानक 10 एकड़ में लगे राहड़ का फसल में आग लग गई और देखते-देखते जल कर सारा राहड़ जल कर राख हो गया है। जिससे करीब लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि फार्मा में आग लगने की सूचना मिली है। आग किस कारण से लगा है पता अभी तक नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.