ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीमद् भागवत कथा जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है : साध्वी सपना नंदनी

खगौल। श्रीमद् भागवत ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत होती है इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। मानव को जीना रामायण से एवं मरना श्रीमद्भागवत से सीखना चाहिए। ये कथा वचन खगौल नगर के नेऊरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में दस दिनों तक चलने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री भागवत कथा के दौरान ग्वालियर से आई कथा वाचक सपना नंदनी ने कहा। उन्होने कहा कि जिस घर में अभिमान होगा वहां मेहमान नहीं आएंगे। लोभ, मोह, क्रोध एवं काम पर अगर कोई मनुष्य विजय पा ले तो वे संत के पायदान पर खड़े हो जाते है। उन्होने नारद मुनि के अभिमान वाले प्रसंग को श्रोता श्रद्धालुओं के समक्ष रख उसका उदाहरण पेश किया। वहीं प्रवचन के द्वितीय पाली में अयोध्या से आए यज्ञ आचार्य एवं कथा वाचक निर्भयानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा वेदों का सार है। इसके श्रवण मात्र से स्वयं श्री हरि चित में आकर बैठ जाते हैं। यह ऐसा अमृत है जिसे प्राप्त करने के लिए देवता भी तरसते हैं। धरती पर यह केवल मनुष्यों के लिए सुलभ है। उन्होंने अनेक उदाहरण देते हुए भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला और कलयुग में श्रीमद भागवत पुराण को साक्षात देव निरूपित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा सिन्हा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं यज्ञ स्थल व भागवत कथा में राजेश राय, विजय भोटी, आयोजक रत्नेश उर्फ लाला, सुनीता पाण्डेय, सरोज उर्फ जग्गा, अनिल कुमार राय के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.