ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकार ने नई नियमावली 2023 लाकर नियोजित शिक्षकों को दिया धोखा

■ शिक्षकों ने उक्त नियमावली की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रकट

पताही। राज्य सरकार द्वारा शिक्षक नियमावली 2023 लागू कर पूर्व के नियोजित शिक्षकों के बहुचर्चित मांग राज्यकर्मी का दर्जा को ठण्डे बस्ते मे डाल बीपीएससी वाला शर्त के साथ पेश किया है जो सरकार के शिक्षक विरोधी नीति को दर्शाता है। सरकार के द्वारा लाई गई उक्त नियमावली पर प्रखण्ड के शिक्षकों मे काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीआरसी पताही के समक्ष प्रखण्ड के सैकड़ो शिक्षकों ने उक्त नियमावली की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। संयोजक आलोक कुमार एवं अध्यक्ष मण्डल सदस्य रजनीश कुमार सिंह, सचिन कुमार, रविरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अगर सरकार नई नियमावली को रद्द करते हुए बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा अविलंब नही देती है तो हम तमाम शिक्षक आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव मे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। मृत्युंजय ठाकुर एवं विनोद कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार अगर उक्त नियमावली को रद्द नही करती है तो बहुत जल्द विद्यालयों मे शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार करते हुए सभी शिक्षक पूर्णरूपेण तालाबंदी करेंगे जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पप्पु सिंह, हरिनारायण राम, संजय पासवान, कुमार राजेश, ईश्वरचंद्र भगत, नीरज कुमार सिंह, छोटेलाल साह, रामनिवास सिंह, किशोरी यादव, सचिन कुमार, कमलेश्वर कुमार सिंह, मुरारी कुमार, राजेंद्र मंडल, अभिमन्यु चंद्रवंशी, शशिभूषण सिंह आदि सामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.