ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच हिंसक टकराव में हुआ जमकर पथराव

भोपाल | जहांगीराबाद इलाके में तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक समुदाय के कुछ लड़कों ने दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ जमकर मारपीट करने लगे। घटना बुधवार रात की है। इन लड़कों का युवक पर आरोप था कि वह उनके समुदाय की लड़की से बात क्यों कर रहा था।युवक से मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी।

देर रात तक यहां सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक्सटॉल कालेज चौराहे के पास चाट के ठेले पर कुछ लोग चाट खा रहे थे। इनमें एक समुदाय विशेष की लड़की से दूसरे समुदाय का युवक बात कर रहा था। यह देख लड़की के समुदाय से कुछ लड़के आ गए। उन्हें यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। जल्द ही दोनों पक्षों के लोग सामने आ गए। एक समुदाय की ओर से पथराव किया गया।सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। भीड़ पर काबू पाने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाईं। रात सवा 11 बजे इस इलाके में सन्नाटा पसर गया। देर रात तक पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद रहे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.