ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रतिनिधि, जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रमुख के साथ किया निरीक्षण

मोतिहारी। सिविल सर्जन डाॅ अंजनी कुमार के निर्देशानुसार गुरूवार को गठित स्वास्थ्य टीम जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रतिनिधि, जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रमुख पीपरा कोठी श्री रजनीश कुमार यादव के साथ निरीक्षण के लिए मेहसी प्रखंड स्थित विशम्भरपुर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पहुँचे। जहाँ गठित स्वास्थ्य टीम में शामिल प्रखंड प्रमुख पीपराकोठी श्री रजनीश कुमार यादव, जिला स्वास्थ्य समिति से डीसीएम श्री नंदन झा एवं केयर इंडिया के डीटीएल श्रीमती स्मिता सिंह ने सेंटर पर उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का बारिकी के साथ मौजूद अफसरों से जानकारी ली। साथ ही सेंटर पर मौजूद मरीजों से भी मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। जिसके बाद सेंटर के मौजूद पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कई जरूरी और आवश्यक निर्देश दिए। जिसके दौरान मरीजों को और बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, सेंटर पर आने वाले लोगों का हर स्तर पर ख्याल रखने, सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही स्वास्थ्य से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने समेत अन्य आवश्यक और जरूरी निर्देश दिए गए।

– सेंटर पर सरकार द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती है :
प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के प्रभार में कार्यरत श्री विपुल कुमार द्वारा उपस्तिथ टीम को गठन किये गए जन आरोग्य समिति के दायित्व एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 12 प्रकार की दी जाने वाली सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया ! साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुश्री नंदनी कुमारी द्वारा निरीक्षण टीम को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे टेलीमेडिसिन के माध्यम से बीमार व्यक्तियों का उपचार, ई-संजीवनी, गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व जांच, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मां एवं बच्चे का टीकाकरण का कार्य, आपातकालीन सेवा, कुत्ता काटने के पश्चात लगाई जाने वाली सुई एवं सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का उचित उपचार हेतु रेफर का प्रबंधन का कार्य किया जाता !

– बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जाता है :
डीसीएम श्री नंदन झा ने बताया, सेंटर पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ सरकार ही द्वारा जनहित में चलाई जा रही स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाता है। ताकि कोई भी लाभार्थी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं रह सके और क्षेत्र के अधिकाधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। वहीं, उन्होंने बताया कि सेंटर पर सीएचसी के तरह प्रतिदिन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार द्वारा निःशुल्क दी जा रही है। ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े और सामुदायिक स्तर पर सभी लोग सुविधाजनक तरीके से अपना उपचार करा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.