ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा को सताने लगा सत्ता जाने का डर : डॉ.मधुरेंदु पांडेय

जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी एकता अभियान से भाजपा खेमे में हलचल पैदा होने लगी है और उसे वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता छीन जाने का डर सताने लगा है। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता की मुहिम देशहित में है।उनका यह अभियान सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है। देशहित में भाजपा मुक्त राष्ट्र का निर्माण करना आज समय की मांग है। इसके लिए तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होकर वर्ष 2024 की लोकसभा चुनाव लड़ने की जरूरत है। पांडेय ने कहा कि भाजपा से देश को खतरा है। देश में सामाजिक सौहार्द बिगड़ते हुए जा रहा है।देश धार्मिक उन्माद में उलझते हुए जा रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है । देश में सर्वांगीण विकास होने के बजाय देश जातीय धार्मिक एवं मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर उलझी हुई है। सत्ता के लिए भाजपा नित्य नए-नए हथकंडे अपनाने पर तुली हुई है। भाजपा नेताओं की हर चाल से जनता वाकिफ हो चुकी है । भाजपा की छल प्रपंच और झूठ की राजनीति अब देश में चलने वाली नहीं है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.