ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण : मांझी

पटना। हम पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने दिल्ली में देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद एनडीए में वापसी के अटकलों से जीतनराम मांझी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सवाल ही नहीं उठता। राजनीति में ऐसा कम ही होता है कि जब किसी के साथ रहने के लिए कसम खाई जाती है। उन्होंने कसम खा ली है, नीतीश जहा रहेंगे वे वहां रहेंगे। उन्होंने कहा कि उप्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। वो बहुत ईमानदार प्रयास कर रहे हैं कि वो पीएम बनें या न बनें, लेकिन विपक्षी एकता एकजुट हो। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम पर दिल्ली में हैं। उनकी मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी वे मिले हैं। लेफ्ट के नेताओं से भी मिल रहे हैं। जीतन राम मांझी और अमित शाह की मुलाकात पर जीतन राम मांझी के करीबी नेता ने बताया कि ये मुलाकात किसी राजनीतिक मकसद से नहीं हो रही है। बल्कि जीतन राम मांझी ने समय मांगा था और अमित शाह ने मिलने का समय दिया है। वे अमित शाह से मिलकर माउंटेनमैन दशरथ मांझी, कपूर्री ठाकुर और कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग करेंगे। बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अमित शाह से बात करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.