ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली पहुंचे राजेंद्र राठौड़

जयपुर। जयपुर बम ब्लास्ट मामले में राजस्थान सरकार पर विपक्ष लगातार दबाव बनाए हुए है। 15 दिन से ज्यादा होने के बाद भी राजस्थान सरकार ने अब तक बम ब्लास्ट के आरोपियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दायर नहीं की है। बीजेपी इस मामले में सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी क्रम में बीजेपी अब बम ब्लास्ट पीड़ितों के साथ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने जा रही है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बुधवार रात जयपुर ब्लास्ट के पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली पहुंच गए।

बता दें कि राजेंद्र राठौड़ की ओर से एसएलपी दायर करके हाईकोर्ट की ओर से जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती दी जाएगी। बीजेपी राजस्थान सरकार पर इस मसले पर कमजोर पैरवी का आरोप लगा रही है।

बता दें कि 13 मई 2008 जयपुर में सीरियल बम धमाके हुए थे। 8 बम धमाकों में 71 लोगों की मौत हो गई थी और 185 से अधिक घायल हुए थे। इस ब्लास्ट मामले के चार आरोपियों को विशेष न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में उसी आदेश को 30 मार्च राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए सभी आरोपी मोहम्मद सैफ, सलमान, सैफुर्रहमान और सरवर आजमी को बरी कर दिया था।

वहीं, इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि के लिए डीजीपी से सुरक्षा मांग की है। जोशी ने अपने पत्र में लिखा कि विधायक अभिनेष महर्षि और उनके परिवार को फोन पर असामाजिक, गुंडा तत्वों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से उनके परिजनों और विधायक अभिनेष महर्षि को अनहोनी का भय और जान का खतरा बना हुआ है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.