ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर में स्थापित होगी प्रदेश की पहली हाईटेक फ्लोरीकल्चर नर्सरी और एयरोपोनिक्स लेब

भोपाल : उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रदेश की पहली हाईटेक फ्लोरीकल्चर नर्सरी और एयरोपोनिक्स लेब की स्थापना ग्वालियर में होगी। लेब का कार्य अगले माह के पहले सप्ताह में शुरू किया जायेगा। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, राज्य कृषि विपणन बोर्ड और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की संयुक्त कार्य-योजना में सम्मिलित हाईटेक फ्लोरीकल्चर नर्सरी और एयरोपोनिक्स लेब की स्थापना के बारे में मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी विभाग के प्रस्ताव पर भोपाल में फ्लावर डोम निर्माण को भी जल्द ही शुरू किया जायेगा। इसके लिये कार्य-योजना तैयार की गई है। फ्लावर डोम के लिये मण्डी बोर्ड और उद्यानिकी विभाग के एमआईडीएच कार्यक्रम से 836 लाख रूपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि, मण्डी बोर्ड एवं उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण विभाग के समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिये कहा गया। राज्य मंत्री कुशवाह ने चेन फेंसिंग योजना को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिये।

कृषि उत्पादन आयुक्त वीरा राणा ने कहा कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कार्यों के प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालयों को भेजने के बाद समय-समय पर प्रगति की जानकारी भी प्राप्त करें। प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति अथवा अन्य किसी स्तर पर कठिनाई पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर उसे दूर करें। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण जे.एन. कंसोटिया ने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों को पूरी सजगता के साथ क्रियान्वित करें। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास अशोक वर्णवाल, एमडी मण्डी बोर्ड जी.व्ही. रश्मि और एमडी एमपी एग्रो संजय गुप्ता उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.