ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंबेडकर जयंती से शुरू होगी छत्‍तीसगढ़ के गांवों में ग्राम सभा

डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल से छत्‍तीसगढ़ के गांवों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पर चर्चा होगी। इसके अलावा सुराजी ग्राम योजना में नरवा, गरवा, घुरवा और बारी की भी चर्चा होगी।

तीन महीने में ग्रामसभा का आयोजन

पंचायत संचालनालय ने सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजन के लिए कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है। पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत हर तीन महीने में ग्रामसभा का कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का प्राविधान है। हर तीन महीने में सभा होगी।

इस सभा में ग्रामसभा की पिछली बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन, विगत तिमाही में पंचायतों के आय-व्यय की समीक्षा और अनुमोदन पर चर्चा होगी। पिछली छमाही में विभिन्न् योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कामों के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि और कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन करने को कहा है।

ग्राम सभा में इन बातों की भी चर्चा हो

साथ ही पंचायत संचालनालय ने कलेक्टरों को निर्देशि दिया है कि ग्रामसभा में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पंचायत द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी दी जाए।

इसके अलावा ग्रामसभा में मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा करने एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं के अवलोकन के साथ ही इस संबंध में जागरूकता फैलाने भी कहा गया है। ग्रामसभा में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 के संबंध में चर्चा करने और सर्वेक्षण में व्यापक भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.