ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईवीएम सुरक्षित रखने के लिए मध्य प्रदेश में बनाए गए 53 गोदाम

भोपाल । अब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश के 31 जिलों में 53 गोदाम बनाए गए हैं। इनका उपयोग मतदान होने के बाद स्ट्रांग रूप के रूप में भी किया जाएगा। भोपाल और इंदौर में दो-दो गोदाम बनाए गए हैं। निवाड़ी जिले की मशीनें टीकमगढ़ के गोदाम में अलग से रहेंगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम एवं वीपीपैट को सुरक्षित रखने के लिए 220 करोड़ रुपये की लागत से इन गोदामों का निर्माण कराया गया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के 45 दिन तक मशीनों के डेटा को सुरक्षित रखे जाने का प्रविधान है। इस अवधि में यदि कोई चुनाव याचिका नहीं होती है तो फिर आवश्यकता अनुसार मशीनों का उपयोग निर्वाचन आयोग अन्य राज्यों में भी करता है। अनुपम राजन ने बताया कि अभी गोदाम की पृथक से व्यवस्था न होने के कारण कालेज या जहां स्ट्रांग रूम बनाए जाते हैं, वहां मशीनों को रखा जाता था। गोदामों में ईवीएम की सुरक्षा के निए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसके अलावा गोदाम का निरीक्षण करने आए प्रत्येक व्यक्ति का विवरण लाग बुक में दर्ज करने की व्यवस्था है। गोदाम को खोलने की सूचना मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों को पहले ही लिखित रूप में दी जाती है, ताकि वे उपस्थित होना चाहें तो हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.