ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबा साहेब के लिखे संविधान के कारण ही देश सुरक्षित है

जयपुर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि देश में सामाजिक समरसता एवं समानता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की देन है। निगम अध्यक्ष राठौड़ आंबेडकर सर्किल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब के संविधान के कारण ही आज देश सुरक्षित है और देश में विभाजनकारी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजीवन दलित पिछड़ों के लिए संघर्षरत रहे बाबा साहेब ने देश को लिखित में संविधान दिया, जिस कारण सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा कायम है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बाबा साहेब के नेक बनो शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एडवोकेट जसराज जयपाल ने कहा कि बाबा साहब केवल दलितों एवं गरीबों के ही नहीं, हर वर्ग समाज और आमजन के मसीहा थें। उन्होंने कभी भी जाति धर्म वर्ग  संप्रदाय में भेद एवं उच्च नीच की बात नहीं की। समारोह को संबोधित करते हुए अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी ने कहा कि  बाबा साहब के संविधान के कारण ही आज भारत में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एवं सभी धर्मों का गुलिस्ता है और सभी को समान अधिकार दिए गए हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजकुमार जयपाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर दुपट्टा बनाकर अभिनंदन किया। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की! समारोह में पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, सौरभ बजाड़, शिव कुमार बंसल, नोरत गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, देशराज मेहरा आदि ने विचार व्यक्त किए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.