ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल दिल्ली रणजी टीम में शामिल 

भारत की अंडर-19 विश्व कप की विजेता टीम के कप्तान यश धुल को बुधवार को रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम में शामिल किया गया तो वहीं भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने  17 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध करार दिया है।वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बुधवार को अहमदाबाद में धुल की अगुवाई वाली भारत अंडर -19 टीम को बीसीसीआई ने सम्मानित किया। धुल भारतीय टीम की सीमित ओवरों की प्रतिबद्धताओं के कारण अंडर -19 स्तर पर लाल गेंद से घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। ऐसे में धुल को प्रथम श्रेणी की मुश्किल चुनौती का सामना करना पडेगा।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ  के एक चयनकर्ता ने  कहा, ” उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है भले ही उन्होंने लाल गेंद के बहुत सारे मैच नहीं खेले हैं लेकिन हम चाहते हैं कि उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव मिले।” भारतीय टीम में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत ने डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली को बताया कि वह राज्य टीम के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान टीम की कप्तानी करेंगे। पिछले सप्ताह वेस्टइंडीज में अंडर-19 विश्व कप के बाद धुल को विश्राम करने का समय नहीं मिला है। वह विश्व कप विजेता टीम के बाकी सदस्यों के साथ मंगलवार सुबह भारत पहुंचे। यश धुल गुरुवार की सुबह अपने गृहनगर दिल्ली आयेंगे और फिर बाद दिल्ली की टीम के साथ गुवाहाटी रवाना होंगे। भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी टीम का हिस्सा हैं।

दिल्ली टीम- प्रदीप सांगवान, नितीश राणा, ध्रुव शौरी, प्रियांश आर्य, यश धुल, क्षितिज शर्मा, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, ललित यादव, अनुज रावत, लक्ष्य थरेजा, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मयंक यादव, कुलदीप यादव, विकास मिश्रा, शिवांग वशिष्ठ, शिवम शर्मा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.