ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाक में संघीय सरकार व राजनीतिक दलों को नोटिस जारी 

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने प्रधान न्यायाधीश की शक्तियों में कटौती से संबंधित विधेयक के खिलाफ याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की और सत्तारूढ़ गठबंधन एवं न्यायपालिका के बीच बढ़ते विवाद के बीच संघीय सरकार और राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया। न्यायालय ने यह कहते हुए सुनवाई अगले सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी कि न्यायाधीशों की उपलब्धता को देखते हुए सुनवाई की तारीख की घोषणा की जाएगी। पाकिस्तान के एक अखबार  खबर के अनुसार सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता एक अहम मामला है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि उनके मन में संसद के प्रति काफी सम्मान है। सर्वोच्च अदालत के आठ न्यायाधीशों की पीठ ने उच्चतम न्यायालय (चलन एवं प्रक्रिया) विधेयक 2023 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। इस विधेयक के प्रावधानों में मामलों का स्वत: संज्ञान लेने एवं पीठों के गठन के प्रधान न्यायाधीश के अधिकारों में कटौती शामिल है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान राजनीतिक दलों, संघीय सरकार, पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल मंसूर अवान, पाकिस्तान बार काउंसिल (पीबीसी), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.