ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लंदन की जेसिका ने की फेसबुक पर दोस्ती, फिर जाल में फंसाकर होटल कर्मी से ले लिए दो लाख रुपए

आगरा । आगरा में ताजगंज क्षेत्र के सितारा होटल का एक कर्मचारी फेसबुक पर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। खुद को लंदन की बताने वाली जेसिका जेम्स नाम की युवती ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद भारतीय मुद्रा की जरूरत बताकर कर्मचारी से कई किस्त में 2.20 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित ने ताजगंज थाने में धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कराया है।
ताजगंज निवासी राजेश कुमार राजपूत एक सितारा होटल में कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सवा महीने पहले फेसबुक पर उनकी मित्रता जेसिका जेम्स नाम की युवती से हुई। जेसिका ने बताया कि वह लंदन की रहने वाली है। दोनों ने एक दूसरे का वाट्सएप नंबर ले लिया। जेसिका उनसे वाट्सएप पर बात करने लगी और कहा कि वह भारत घूमने के लिए आना चाहती है। उसे वाट्सएप पर अपना टिकट भेजा। जेसिका ने बताया कि उसे वीजा मिल चुका है।
राजेश के अनुसार जेसिका ने बताया कि लंदन से वह कुछ उपहार लेकर आ रही है। उसने वाट्सएप पर आइफोन, आइवाच समेत कई महंगी चीजों की तस्वीरें भेजीं, होटल कर्मचारी को 20 मार्च को मुंबई हवाई अड्डे पर आकर फोन किया। कहा कि कुछ भारतीय मुद्रा की जरूरत है। उनसे 45 हजार 500 रुपये केनरा बैंक के किसी अमित सिंह के खाते में जमा करा लिए, इसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया, कहा कि 75 हजार 500 रुपये और जमा कराने होंगे। विदेशी मुद्रा अधिक होने के कारण दिक्कत आ रही है। यह रकम भी जमा करा दी। युवती ने फोन करके एक लाख रुपये और जमा कराने के लिए कहा तो उसे शक हो गया। कुछ देर बाद उक्त नंबर बंद हो गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। मामले में ताजगंज थाने में अभियोग दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। जिस नंबर से फोन और मैसेज आया, उनकी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.