ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोतिहारी में जहरीली शराब के कारन 26 लोगों की मौत

मोतिहारी। मोतिहारी में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने कहा कि गेहूं खेत में शराब पार्टी की थी। इस कारण ही जान गई। इधर, प्रशासन ने भी शराब से मौत की पुष्टि कर दी है। शराब कांड के यह मामले पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पांच थाना इलाकों में हरसिद्धि पहाड़पुर तुरकौलिया सुगौली और रघुनाथपुर में हुए। शराब से मौत का सिलसिला जब शुरू हुआ तो प्रशासन ने इसे डायरिया करार दिया। डीएम सौरभ जोरवाल ने जांच के लिए मेडिकल टीम भेजी। टीम ने भी कहा कि डायरिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। इसके बाद एक-एक कर 26 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रशासन ने शराब से मौत की पुष्टि की। हालांकि प्रशासन ने अब तक 14 लोगों की शराब से मौत की बात कही है छह लोगों की मौत को प्रशासन संदिग्ध बता रही है। इनमें से 3 लोगों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पटना से मामले की जांच करने के लिए भी एक टीम मोतिहारी पहुंची उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की मेडिकल टीम से भी बातचीत की।

इस मामले में मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है। अन्य लोगों का इलाज करवाया जा रहा है मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में छापेमारी की गई और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में शराब का निर्माण कहां हो रहा था। इसकी भी जानकारी ली जा रही है कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, मोतिहारी इस मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने तुरकौलिया, हरसिद्धि, पहाड़पुर और सुगौली के एक-एक चौकीदार को निलंबित कर दिया। ALTF के दो ASI को भी निलंबित कर दिया।

गेहूं की दौनी के बाद शराब पार्टी हुई थी

तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर में चार लोगों की मौत के बाद उनकी परिजनों ने कहा कि गुरुवार को सभी लोग रघुनाथपुर के बालगंगा में गेहूं फसल की दौनी के लिए गए थे। इसके बाद इन लोगों ने शाम में शराब पार्टी की घर आए तो सिर दर्द की बात कह कर रात में सो गए। शुक्रवार सुबह होते ही इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद एक एकर इन लोगों ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि इलाके में जहरीली शराब की सप्लाई की गई थी इसे पीने से ही इनकी मौत हुई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.