ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अखिलेश के चुनाव प्रचार को आईं ममता पर बरसीं अपर्णा, कहा इस बार यूपी में होगा ‘झेला’  

कानपुर । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपर्णा यादव ने पलटवार किया है। कानपुर के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेल्हूपुर में नुक्कड़ सभा व बिहारी गांव के महिला संवाद में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी में गुंडे-बदमाश रहते हैं, यह कहने वाली बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसी प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आईं हैं, यह यूपी को बदनाम करने की कोशिश है।
उन्होंने कहा बंगाल में खेला किया था, लेकिन यूपी में झेला होगा और इनको वहीं झेल दिया जाएगा। अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में महिलाएं सुरक्षित रहीं। पार्टी ने मंगलवार को ही अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें गरीबों के लिए योजनाओं की भरमार है। भाजपा के संकल्पपत्र में अब तक गरीब बेटियों की शादी में दिया जाने वाला अनुदान 35 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने की बात कही गई है। बुजुर्गों के लिए सार्वजनिक परिवहन में नि:शुल्क सेवा का प्रावधान किया गया है। अपर्णा ने कहा कि यह बहुत बड़ा काम है।
उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहाकि योगी सरकार में महिलाओं ने खुद को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस किया है। चाहे उन्हें खेत खलिहान या जंगल में लकड़ी लेने जना हो, या फिर शहरों कस्बों में कामकाज के लिए जाना हो। हर तरफ महिलाएं खुद को सुरक्षित मान रहीं हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे भोगनीपुर सीट से राकेश सचान के साथ ही जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताएं। भाजपा का सुशासन आपको हर कदम पर सुरक्षा, विकास और तरक्की का अहसास कराएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, अनिता सचान आदि मौजूद रहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.