ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुर्था बाज़ार में बैंक का शटर काटकर हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने किया

जहानाबाद। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, कुर्था बाजार में शटर काटकर हुई चोरी के संबंध में टेहटा ओ०पी० थाना कांड संख्या 120/23 का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के द्वारा एक विशेष अनुसंधान टीम बनाई गयी। अनुसंधान के क्रम में विशेष अनुसंधान टीम द्वारा घटना का पूर्ण रूप से उदभेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अप्राथमिक अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ विक्कु सा०-बिरा थाना विशुनगंज ओ०पी० सुदेश कुमार सा०- कुर्था डीह थाना मखदुमपुर कुदंन कुमार सा०-हबलीपुर दोनो थाना टेहटा ओ०पी० अनुज कुमार उर्फ प्रियरंजन सा०- खोजपुरा थाना- मखदुमपुर को घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र के साथ पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ विक्कु को पुलिस रिमांड पर लेकर बैंक में चोरी के घटना में संलिप्त अन्य के बारे में पुछताछ के दौरान बताया की बैंक की चोरी के घटना के दिन एक काला रंग का जैकेट पहने वाला व्यक्ति का नाम मामू था। जिसका नाम अर्जुन मिस्त्री सा० – मथुरापुर थाना गुरारू जिला-गया का है। उस दिन अर्जुन मिस्त्री उर्फ मामू के घर पर स्थानीय थाना से सहयोग प्राप्त कर छापामारी किया गया तो अर्जुन मिस्त्री उर्फ मामू अपने घर पर उपस्थित था। जिसे अभिरक्षा में लेकर घर की तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से आग्नेयास्त्र, गोली एवं आग्नेयास्त्र बनाने का समान एवं अन्य यंत्र बरामद हुआ। जिसे स्थानीय थाना द्वारा ज़ब्ती की सूची बनाकर अर्जुन मिस्त्री उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया गया। अर्जुन मिस्त्री पर इसके पूर्व घोषी थाना कांड संख्या-195/05 दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.