ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चों को संस्कारित करने हेतु बाल संस्कार शाला का हुआ आयोजन

जहानाबाद। काको प्रखंड के ग्राम काजी दौलतपुर में बाल संस्कार साला में संकड़ो बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान संस्कार साला प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया की बच्चों को किताबी ज्ञान तो विभिन्न विद्यालयों में दिया जा रहा है।
पर बच्चे अपने भारतीय संस्कारों को लगातार भूलते जा रहें हैं। जिसका दुष्परिणाम समाज में देखने को मिल रहा है।जिसको लेकर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वधान में देश में हजारों बाल संस्कार साला चलाकर बच्चों में भारतीय संस्कारों का बीजारोपण करने का काम किया जा रहा है। तो इसी कड़ी में गायत्री परिवार जहानाबाद की काको प्रखंड इकाई के द्वारा गायत्री चरण पीठ काजीदौलत पूर के प्रांगण में आज संस्कार साला का शुरुआत किया गया।जिसमे पूरे गांव सहित आसपास में गांवों के सैंकड़ों बच्चों ने भाग लिया। सुबह उठकर माता पिता का चरण छूना, जैसे अनेकों भारतीय संस्कारों को बच्चों को मौजूद आचार्यों द्वारा बताया गया।इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया साथ ही साथ बच्चों में संस्कार साला के प्रति लगाव बढ़ाने हेतु खाने पीने की चींजो का भी वितरण किया गया। इस मौके पर रामनारायण स्वर्णकार, महेश विश्वकर्मा, रामजी विश्वकर्मा, सूर्यदेव विश्वकर्मा, शिवा केशरी, राजलक्ष्मी देवी सहित अनेकों परजनों ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.