ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किराना दुकान में आग लगने से हजारों रुपए की सम्पत्ति जलकर हुआ बर्बाद

जहानाबाद। शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक किराना दुकान में आग लगने से हजारों रुपए की सम्पत्ति जलकर बर्बाद हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार करीब रात्रि 1/30 बजे शकूराबाद बाजार के नेहालपुर जाने वाली रोड मे एक किराना दुकान में अचानक आग की लपट उठती दिखाई दिया। आग की लपट देख ग्रामीण दौड़कर आये तथा शकूराबाद पुलिस को भी सूचना दिया। तत्काल थाना से अग्नि शामक दल ने पहूंच कर आग पर काबू पाया।
पीड़ित दुकानदार गौतम कुमार ने बताया कि रघुनाथ गंज सूर्य मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था।
मैं वहां से करीब दो बजे अपने दुकान पर सोने के लिए आया तो देखा कि दुकान से आग की लपट निकल रही है। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया किन्तु आग पर काबू न पाते देखकर शकूराबाद थाना को सूचित किया गया। जहां से अग्नि शामक दाल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाते पाते करीब बीस हजार रुपए तक की सम्पत्ति जलकर बर्बाद हो चुकी थी। उसने यह भी बताया कि बर्बाद होने में करीब 12 पेटी कोल्ड ड्रिंक,पानी की बोतल, काउंटर सहित अन्य समान था। आग कैसे लगी ? कौन लगाया ? किसी असमाजिक तत्वों ने लगाया ?इसके बारे में मैं नहीं जानता। शकूराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.