पानीपत में नहर में कार गिरने से तीन युवक की डूबने से मौत
हरियाणा । पानीपत में बड़ा हादसा हुआ है। एक बार फिर नहर में कार गिरने से हाहाकर मचा। गुरुवार को पानीपत के समालखा में दिल्ली पैरलल नहर में एक कार गिर गई। कार में चार युवक सवार थे। एक युवक किसी तरह से तैरकर बाहर आ गया, जबकि तीन नहर में बह गए। कुछ दूरी पर तीनों के शव मिले। चारों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।
दरअसल हादसा अल सुबह चार बजे का बताया जा रहा है। चार युवक एक कार में समालखा से टिटाना गांव में शादी समारोह में आए थे। अल सुबह वापस लौट रहे थे। नामुंडा समालखा का रहने वाला कार ड्राइवर अमित कुमार ने बताया कि वह भी कार में था। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। समालखा के पास ही कार अनियंत्रित हो गई और दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.