ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला

बांदा । बांदा जिले में चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का पारिवारिक विवाद उनके बेटे से चल रहा था। उसी पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना गिरवा थाना के बड़ोखर बुजुर्ग की है। जहां के रहने वाले चुन्नू कुशवाहा व उनकी पत्नी नाती और बहू की रात में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह जब पड़ोसियों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड का साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मृतक चुन्नू कुशवाहा का विवाद उनके बेटे के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर चल रहा था। घटना में 70 वर्षीय चुन्नू पुत्र गंगा, 68 वर्षीय कैलाशिय पत्नी चुन्नू, 76 वर्षीय तिजनिया पत्नी झंडू, आठ वर्षीय प्रियांशु पुत्र बालेंद्र की हत्या हुई है। बालेंद्र अपनी बहन के घर गया था, ग्रामीणों ने उसको सूचना देकर बुलाया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि हत्या की आशंका बेटे पर है पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.