ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की बस दुर्घटना में मौत

दक्षिणी केन्या में एक बस के पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई। लोग शनिवार शाम तैता तवेता काउंटी के म्वाटेट क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद तटीय शहर मोम्बासा वापस लौट रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।म्वाटेट पुलिस प्रमुख मॉरिस ओकुल ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हादसे में बस का चालक बच गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना एक पहाड़ी इलाके में हुई, जिसे दुर्घटना ब्लैकस्पॉट माना जाता है। बताया जाता है कि लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 150 किलोमीटर (90 मील से अधिक) से अधिक की यात्रा की थी और देर शाम लौट रहे थे।

ओकुल ने कहा, जीवित बचे लोगों ने हमें बताया कि बच्चों को छोड़कर वे 34 लोग थे।केन्या में बच्चे अक्सर माता-पिता की गोद में बैठकर यात्रा करते हैं, यहां तक कि 15 साल की उम्र तक भी।ओकुल ने कहा कि बस के ब्रेक विफल हो गए, लेकिन पुलिस महानिरीक्षक, जफेट कूमे ने कहा कि हो सकता है कि चालक ने नियंत्रण खो दिया हो। उन्होंने कहा, ईंधन बचाने के लिए लंबी दूरी के चालकों की फ्रीव्हीलिंग करने की आदत है। यह लापरवाही है, क्योंकि आपात स्थिति में किसी का कोई नियंत्रण नहीं होता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.