ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीमच में बड़ा हादसा बिना नंबर की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

नीमच   में तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में दोनों छात्राएं स्कूटी समेत उछलकर 20 फीट दूर जा गिरी। हादसा कलेक्ट्रेट चौराहे के पास बुधवार दोपहर को हुआ। गोमाबाई मार्ग पर रिया पुत्री रविंद्र कुमार कांठेड़ (18) निवासी स्कीम नंबर 34 और श्रद्धा पुत्री राधावल्लभ मंडोवरा (20) निवासी विकास नगर अपनी स्कूटी से कॉलेज से घर की ओर जा रही थी। कलेक्ट्रेट चौराहे पर जैसे ही स्कूटी सवार युवतियों ने यू टर्न लिया तभी बिना नंबर की तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

स्कूटी से टकराने के बाद कार बिजली के खंभे से टकराई और फिर फुटपाथ पर खड़ी बोलेरो और अन्य कारों से टकरा गई। इससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल दोनों छात्राओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.