ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आशिमा से अपोलो सेज हॉस्पिटल तक बनेगा ओवरब्रिज

भोपाल । एमपी की राजधानी भोपाल में एक बड़ा ब्रिज बन रहा है जिससे लाखों लोगों का आनाजाना आसान हो जाएगा। 1253 मीटर का यह ओवरब्रिज महज दो साल में तैयार भी हो जाएगा। नर्मदापुरम रोड पर आशिमा मॉल से बावडिय़ा कला की ओर अपोलो सेज हॉस्पिटल तक यह रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।
1253 मीटर लंबा यह ब्रिज लोक निर्माण विभाग बनवा रहा है। रेलवे लाइन का हिस्सा भी पीडब्ल्यूडी बनाएगा। रेलवे ओवर ब्रिज के लिए नक्शा भी तैयार हो गया है। इसमें 120 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है। शुरुआत में इसके लिए 53 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। यहां रेलवे लाइन पर 65 मीटर लंबाई का एक स्पॉन रहेगा। अब तक इसे रेलवे खुद बनवाता रहा है, लेकिन इस ब्रिज में पीडब्ल्यूडी ही इसे बनाएगा। रेलवे ने इसके लिए पूर्व मंजूरी प्रदान कर दी है। यानि रेलवे स्पॉन की वजह से ब्रिज में देरी नहीं होगी। यह शहर का पहला सिक्सलेन ओवरब्रिज होगा।
इन्हें होगी सुविधा
इन्हें मिलेगा लाभ बावडिय़ा कला, मिसरोद, सलैया, दानिशकुंज, कोलार रोड से जुड़े आवासीय क्षेत्रों का भोपाल नर्मदापुरम रोड से सीधे संपर्क हो जाएगा। कोलार से सीधे सेज हॉस्पिटल के पास पहुंचकर ब्रिज से आशिमा तक पहुंच सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.