ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेवाड़ी में हुई साइबर ठगी की कोशिश, हेल्पलाइन पर सूचना देकर बचाये रुपये

रेवाड़ी: ऑनलाइन पेमेंट जो हमारी जिंदगी का हिस्सा हो गया है, उसी से ठगी के भी मामले सामने आने लगे हैं। बस एक लिंक पर क्लिक करके पंमेंट करने से आपके और हमारे खाते से पैसे गायब हो सकते हैं। साइबर ठगी का ताजा मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। साइबर ठग ने गांव डहीना के रहने वाले एक व्यक्ति को रुपये भेजने का झांसा देकर पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। समय पर साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने के कारण ठगी गई राशि को ट्रांसफर होने से रोक दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

लिंक भेज निकाले रुपये

पुलिस को दी शिकायत में गांव डहीना के रहने वाले ताराचंद ने कहा है कि उनके पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनजान मोबाइल नंबर से काल आया। काल करने वाले ने कहा कि उसे उनके भाई के रुपये देने है और आपके मोबाइल नंबर पर भेजने के लिए कहा है। आपके भाई के मोबाइल पर रुपये नहीं जा रहे है। ताराचंद ने रुपये भेजने के कहा। दूसरी ओर से ताराचंद को लिंक मिला। लिंक को ओपन करने पर उनके खाते से पांच हजार रुपये कट गए।

रोकी ठगी की राशि

बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर ताराचंद को ठगी के बारे में पता लगा। ताराचंद ने ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दी। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन की ओर से 4260 रुपये ट्रांसफर होने से रोक दिए गए। ताराचंद ने स्थानीय पुलिस को ठगी के बारे में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

एसपी को दी शिकायत

ताराचंद के अनुसार डहीना चौकी पुलिस द्वारा उन्हें शिकायत लेकर खोल थाना में भेज दिया गया। खोल थाना में उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। एसपी के निर्देश के बाद साइबर थाना पुलिस ने ठगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.