ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लड़की को स्वर्ण मंदिर में जाने से रोकने पर एसजीपीसी ने मांगी माफी 

अमृतसर । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने चेहरे पर तिरंगा वाली लड़की को स्वर्ण मंदिर में जाने से रोकने पर माफी मांगी है। एसजीपीसी का बयान मंदिर के बाहर एक बड़े विवाद के मद्देनजर आया है, जब एक कर्मचारी को लड़की से यह कहते हुए सुना गया कि यह भारत नहीं है, यह पंजाब है। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने घटना पर माफी मांगी है।
विवाद पर प्रतिक्रिया देकर एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि भक्तों के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। किसी भी क्षेत्र, जाति या धर्म के लोगों का पूजा करने के लिए स्वागत है। सिंह ने कहा, कर्मचारी को उकसाया गया था। एसजीपीसी के महासचिव होने के नाते, अगर भक्त को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, तब मैं माफी मांगता हूं। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का मकसद शर्मनाक था। जहां महासचिव ने माफी मांगी, वहीं विवादित बयान देने वाले गार्ड सरबजीत सिंह ने माफी नहीं मांगी है।
सबजीत सिंह ने कहा कि उसने स्कर्ट पहनी हुई थी। मैंने उस गरिमा के बारे में बताया और उस अपने शरीर को ढंकने के लिए कहा। पैर पूरी तरह से ढंके होने चाहिए। हरमंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में सभी का स्वागत है, लेकिन गरिमा के साथ एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि भक्त और सेवादार के बीच बातचीत को नकारात्मक रूप से चित्रित नहीं किया जाना चाहिए। मैं एक महिला श्रद्धालु की वायरल बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर सिखों के खिलाफ बनाई जा कहानी की निंदा करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.