ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की मौत, पांच घायल

शहडोल । सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह दो गुड्स ट्रेन माल गाड़ियों की टक्कर हो गई। घटना में मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है। इस हादसे के कारण रेल यातायात रोक दिया गया है। हादसे में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पलट गए हैं।बता दें कि इस घटना में एक लोको पायलट की मौत भी हो गई है और दूसरा घायल है। घटना के बाद लोको शेड में आग भी लग गई थी। वहीं, घायलों में एक लोको पायलट शामिल है और बाकि अन्य कर्मचारी भी घायल हैं।

यह घटना सुबह तकरीबन 7.15 बजे की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया।रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। घटना की जांच की जाएगी। अभी यातायात बाधित है जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों वह माल गाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्दी ही आवागमन चालू किया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.