ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सूरत की एक फर्म ने बनाई 50,907 हीरों से एक सिंगल रिंग 

अहमदाबाद । हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स और इसकी समूह कंपनी एचके डिजाइन ने एक अंगूठी में अधिकतम संख्या में हीरे जड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सूरत की इस फर्म ने पिछले दिनों 50,907 हीरों से एक सिंगल रिंग बनाई थी। कंपनी को हाल ही में मुंबई में खिताब से सम्मानित किया गया था। इससे पहले भी सूरत की कई फर्म इस तरह की कोशिश करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स दर्ज करा चुकी हैं, हालांकि उसमें डायमंड की संख्या कम थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड् में दर्ज हुई सिंगल रिंग (अंगूठी) की कीमत 65 लाख रुपये आंकी गई है।
50,907 डायमंड वाली अंगूठी को बनाने में नौ माह का समय लगा। इसमें डिजाइन से लेकर डायमंड की कटिंग और फिनिशिंग का काम हुआ। इस रिंग के निर्माण में 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल हुआ है। रिंग में कुल आठ हिस्से हैं। इनमें पखुंड़ियों की परतें और टांग के साथ दो हीरे की डिस्क और तितली शामिल है। अंगूठी के प्रत्येक हीरे को कारीगरों की एक टीम द्वारा हाथ से सेट किया है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि इस अंगूठी का नाम यूटिएरिया रखा गया है। जिसका मतलब प्रकृति के साथ एक हो जाना है। इस अंगूठी को बनाने का उद्देश्य प्रकृति के साथ इंसानों के संबंध को दिखाना है। एचके एक्सपोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष सावजी ढोलकिया के अनुसार हम पर्यावरण के संतुलन के रिंग में स्थापित प्रत्येक हीरे के लिए एक पेड़ लगाएंगे।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुई इस अंगूठी की खासियत यह है कि इस पूरी तरह से रिसाइकिल मैटेरियल से तैयार किया गया है। इसमें रिसाइकिल गोल्ड और डायमंड का इस्तेमाल हुआ है। हरि कृषणा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम इस रिंग को बनाने रिकॉर्ड 11 मार्च, 2023 को दर्ज किया गया है। कंपनी के एमडी घनश्याम घोलकिया के अनुसार हम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के आभारी हैं, कि उन्होंने हमारी टीम की तरफ से कड़ी मेहनत के बाद तैयारी की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.