ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शॉर्ट सर्किट से धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

कानपुर । जाजमऊ के बीमा अस्पताल के पास स्थित एक धागा फैक्ट्री में बुधवार भोर को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर फैक्ट्री के गार्ड ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। जानकारी होने पर दमकल और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आप पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।वाजिदपुर डिवीजन स्थित बीमा हॉस्पिटल के पास मोहम्मद वासिफ सलीम की एवाईजेड टेक्सटाइल नाम से धागा फैक्ट्री है। बुधवार भोर करीब तीन बजे फैक्ट्री के बिजली के पैनल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख कर वहां मौजूद गार्ड ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में एसीपी कैंट शिवा सिंह, जाजमऊ थाना प्रभारी रामबाबू सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा व जाजमऊ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन टीम के साथ मौके पर पहुंचे।मौके पर जाजमऊ मीरपुर,किदवई नगर, फजलगंज, कर्नलगंज आदि फायर स्टेशनों से छह दमकल की गाड़ियां पहुंची।

जिसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी और जाजमऊ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी ने टीम के साथ करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जाजमऊ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि राहुल नंदन ने बताया कि धागा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जिस पर बिना किसी जनहानि के काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हो सका है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.