ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने जीत का दावा कर मांगा टिकट

जोधपुर। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ और जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा में जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले दिनों दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर हमला हुआ, जिसके आरोप बद्रीराम जाखड़ समर्थकों पर लगे। अब एक बार फिर पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने दिव्या मदेरणा पर हमला बोला है। बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि अगर ओसियां से मुझे कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार बनाती है, तो मैं विधानसभा चुनाव जीतकर आऊंगा। मुझे समझ में नहीं आता कि दिव्या मदेरणा कैसे जीतेगी? इसलिए मैं कांग्रेस के राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आप ऐसे लोगों को टिकट दें, जो आपकी सीट निकाल सके।

विधायक दिव्या मदेरणा को ओसियां में जो काम करना चाहिए, वह नहीं करती- जाखड़

पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने मीडिया से कहा कि मैंने लोकसभा के लिए तीन बार चुनाव लड़ा। एक बार मेरी पुत्री ने चुनाव लड़ा और हमेशा मैं 300 से अधिक किलोमीटर की यात्रा भी करता हूं। रात दिन काम भी करता हूं। विधायक दिव्या मदेरणा को ओसियां में जो काम करना चाहिए, वह काम तो करती नहीं है। आज राजस्थान में सरकार कांग्रेस की है। मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए और काम को लेकर उन्हें मुख्यमंत्री से चर्चा करनी चाहिए। दिव्या मदेरणा वह तो कर नहीं रही। मेरे जैसा कोई ओसियां में चुनाव लड़ता है, तो उनके खिलाफ हो जाती है।

मैं 36 कौम का नेता, कांग्रेस टिकट मिला तो जीतकर आऊंगा- जाखड़

जाखड़ ने कहा कि अगर राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आशीर्वाद रहा, तो ओसियां से चुनाव लड़ लूंगा और कांग्रेस टिकट पर जीत कर भी आऊंगा। मैं 36 कौम का नेता हूं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.