ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब दुकानों से चाबी उठाकर गायब कर देता था बाइक, काम तलाशने के बहाने करता था रेकी

भोपाल ।   क्राइम ब्रांच ने बाइक चोरी करने वाले एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो शराब के अहातों से सुराप्रेमियों की बाइक की चाबी चुराकर उसे गायब कर देता था। वह काम तलाशने के बहाने सड़कों पर घूम-घूमकर ऐसे अहातों में लापरवाह लोगों की रेकी करता था, जो शराब पीने के दौरान वाहन की चाबी टेबल पर छोड़ देते थे। बाद में वह चोरी के वाहनों को सागर के खुरई में सस्ते दामों पर ठिकाने लगा देता था। क्राइम ब्रांच ने इस साल पहली बार वाहन चोरी के खरीदारों को भी आरोपित बनाकर गिरफ्तार किया है। आरोपितों से फिलहाल पूछताछ जारी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम को मुखबिर ने बागसेवनिया निवासी 22 वर्षीय राहुल गौर के बारे में सूचना दी थी कि हबीबगंज नाके पर राहुल नाम का एक संदिग्ध बाइक चोर कम दामों में बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और क्राइम ब्रांच लेकर आए, जहां पर उसकी पहचान की तस्दीक हुई। आरोपित से पूछताछ के बाद जब्त बाइक के कागजात मांगे, जो उसके पास नहीं थे। क्राइम ब्रांच को आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने पिछले कुछ माह में बाइक चोरी की है। उसके बाद खुरई सागर में दो लोगों को चोरी के वाहन सस्ते दामों पर बेचकर ठिकाने लगा दिए हैं।

इन स्थानों से चुराए वाहन

वाहन चोर ने बागसेवनिया से दो, मिसरोद, रातीबड़, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज और एमपीनगर से एक-एक वाहन चोरी करने की बात कबूली है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी करके वह खुरई सागर के रहने वाले 27 वर्षीय जितेंद्र कुर्मी और जीवन कुर्मी को बेच दिया करता था। जीवन 12वीं पास है और मनी आनलाइन की दुकान चलाता है। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस बाइक खरीदने वाले दोनों लोगों को खुरई से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.