ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधिक साक्षरता केंद्र द्वारा निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जहानाबाद। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण, नयी दिल्ली के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता केन्द्र, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला जज श्री राकेश कुमार, प्राधिकार के सचिव सह ए.डी.जे. जहानाबाद श्री अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा डी.ए.वी के प्राचार्य श्री के०के० पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। ‘हमारे जीवन मे विज्ञान का महत्व’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य श्री के० के० पांडेय ने कहा कि छात्र- छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों समेत रोजमर्रा के जीवन मे आने वाली समस्याओं के बारे में समझ बढ़ाने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता क्लब कार्य कर रही है। बच्चों को कानून का ज्ञान देने के साथ- साथ कर्तव्यों के पालन और सजग नागरिक बनने के लिये प्रेरित किया जाता है। पैनल अधिवक्ता श्री संजय कुमार सिन्हा ने छात्र छात्राओं को विधिक साक्षरता क्लब के कार्यों की जानकारी देने के साथ साथ कानून और संविधान संबंधी उनकी जिज्ञासाओं का उत्तर दिया। प्रभारी शिक्षक ललित शंकर द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। पारा विधिक स्वयंसेवक कौशल किशोर ने संचालन में सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.