ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिटीजन फोरम के शिष्टमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की मुलाकात और हुई चर्चा

मोतिहारी। सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के पास ,नगर के विभिन्न विद्यालयों के संदर्भ में शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संदर्भ में विगत रविवार को कार्यकारिणी बैठक में विचारोंपरान्त एक उप समिति, उपाध्यक्ष बिंट्टी शर्मा के नेतृत्व में गठन किया था। उप-समिति की एक बैठक संपन्न हुई थी,जिसमें निर्णय लिया गया था कि इस विषय पर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला जाए। आज जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय कुमार से उनके कार्यालय में सिटीजन फोरम के शिष्टमंडल ने मुलाकात की एवं उनके संज्ञान में सारी बातों को दिया ! उन्होंने शीघ्र ही सभी निजी स्कूल के प्रबंधकों के साथ एक बैठक करने का आश्वासन दिया तथा छात्रों के संदर्भ में विभिन्न शिकायतों एवं मुद्दों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए, अपने स्तर से यथा योग्य कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। नगर के आधा दर्जन स्कूल प्रबंधन की लापरवाही एवं निर्धारित मापदंड के अनुसार स्कूल नहीं चलाने के संदर्भ में बड़ी संख्या में नागरिकों के शिकायत एवं सुझाव प्राप्त हुए थे ,जिनका एकत्रीकरण करने के बाद नागरिकों के संगठन सिटीजन फोरम के तरफ से यह कार्रवाई की गई है।
इस शिष्टमंडल का नेतृत्व उप समिति प्रभारी बिंट्टी शर्मा ने किया, उनके साथ फोरम के अध्यक्ष बीरेंद्र जालान एवं सदस्य इंजीनियर मुन्ना कुमार भी सम्मिलित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.