ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए कार्यपालक अभियंता और AE रंगे हाथ गिरफ्तार

दरभंगा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा संजीव कुमार, कार्यपालक अभियंता एवं अनिल कुमार जायसवाल, सहायक अभियंता, दोनों बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, बिहार, पटना, दरभंगा प्रमंडल, जिला- दरभंगा को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए शिक्षा भवन, करमगंज, दरभंगा के परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं परिवादी द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी संजीव कुमार, कार्यपालक अभियंता एवं अनिल कुमार जायसवाल, सहायक अभियंता, दोनों द्वारा कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों तथा छात्रावासों के कराये गये मरम्मति कार्य का शेष राशि भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। वहीं ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपियों द्वारा एक-एक लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया, आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता समीर चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संजीव कुमार, कार्यपालक अभियंता को एक लाख रुपये एवं अनिल कुमार जायसवाल, सहायक अभियंता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते शिक्षा भवन, करमगंज, दरभंगा के परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.