ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीम हकीम की लापरवाही से एक 9 वर्षीय बच्चे की गई जान

अभिभावक ने उक्त डॉक्टर पर कार्रवाई हेतु लिखित शिकायत दर्ज कराई

पटना। बाढ़-थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के एक नीम हकीम ने बच्चे का गलत इलाज कर दिया, जिसके कारण बच्चे की जान चली गई। बच्चे के पिता ने बाढ़ थाने में उस डॉक्टर पर कार्रवाई करने तथा उचित न्याय दिलाने हेतु लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल बच्चे का बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। आपको बता दें कि सिकंदरपुर गांव निवासी अरुण कुमार का 9 वर्षीय पुत्र की उंगली दरवाजे से चाप पड़ जाने के कारण जख्मी हो गया था, जिसका त्वरित इलाज कराने के लिए प्राथमिक चिकित्सा हेतु पास के ही पॉली क्लिनिक चला रहे नीम हकीम के यहां ले गए, जहां बच्चे को एक सुई लगाई गई। सुई लगाने के बाद बच्चा बेहोश हो गया, जिसे अभिभावक को बिना बताए डॉक्टर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए खुद ही ले गया, जहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब उसे विश्वास नहीं हुआ तो फिर एक एंबुलेंस के द्वारा उसे पटना इलाज के लिए ले जाया गया। जहां एक बार फिर से देखने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना पाकर परिजनों में अफरा-तफरी तथा आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई। तब तक डॉक्टर अपने पॉलीक्लिनिक का पोस्टर-बैनर सभी हटाकर अपने परिवार के साथ फरार हो चुका था। बच्चे के पिता अरुण कुमार ने बाढ़ थाने में आवेदन देकर दोषी फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। हालांकि यदि देखा जाए तो इस तरह के जानलेवा फर्जी डॉक्टरों की शहर में भरमार है और आए दिन इस तरह के सीरियस बातें देखने को मिलते रहती है। सीधे-साधे ग्रामीण ऐसे डॉक्टरों के चंगुल में फंस जाते हैं और अपनी जान के साथ साथ परिजनों के भी जान को जोखिम में डाल देते हैं। ऐसे डॉक्टर जहां-तहां कुछ दवाइयां और सुई लेकर बैठ जाते हैं और अपनी दुकान चलाना शुरु कर देते हैं। इनके पास न तो किसी प्रकार का लाइसेंस होता है, न ही कोई मानक सर्टिफिकेट। फिर भी यह प्रतिदिन लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते रहते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि ऐसे डॉक्टरों पर प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.