ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन

अरवल। जनता दरबार में जिलाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा 28 फरियादियों की फरियाद को सुना गया। जिसमें अतिक्रमण वाद, आवास योजना, पशुपालन विभाग, राशन कार्ड शिक्षा विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, नल जल योजना, नाली निर्माण, भूमि विवाद, नशा मुक्ति एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। परिवादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेर थाना स्थित ग्राम राजपुरा निवासी दिलीप राय ने जनता दरबार में बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मिली भगत के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलेर के शिक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा मनमानी ढंग से स्कूल का संचालन किया जा रहा है तथा विद्यालय के लूटपाट किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरवल को एक सप्ताह के अन्दर स्थल जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम कोचहासा निवासी सुमित्रा देवी ने अपने फरियाद में बताया कि मेरा वृद्धावस्था पेंशन छः माह से बंद है। मैं अति गरीब भूमिहिन व्यक्ति हूँ। मेरी जीविका का सहारा पेंशन ही था तथा मैं भूख से पीड़ित हूँ। मुझे पेंशन भुगतान करने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी करपी को दो दिनों के अन्दर जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखण्ड स्थित वंशी ग्राम निवासी अनंत कुमार वर्मा ने अपने फरियाद में बताया कि प्रखण्ड मुख्यालय वंशी के प्रांगण में एक भी चापाकल नहीं है। बिजली नहीं रहने पर पानी बाहर से मंगाया जाता है। पेयजल की नितांत आवश्यकता है। चापाकल लगवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वशी एवं कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी अरवल को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.