ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रिटेन की गृह सचिव ब्रेवरमैन के बयान से नाराज पाकिस्तानी डॉक्टरों का समूह 

लंदन । ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी से जुड़े पाकिस्तानी डॉक्टरों के एक समूह ने दावा किया है कि ब्रिटेन की गृह सचिव और सांसद सुएला ब्रेवरमैन की ओर से पाकिस्तानी पुरुषों को सेक्स ग्रूमिंग गैंग से जोड़ने के बारे में कट्टर और नस्लवादी टिप्पणी करने के बाद उन्होंने 200 से अधिक सदस्यों को खो दिया है। ब्रेवरमैन ने बयान दिया था कि, ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुष महिलाओं को नीच और नाजायज के तौर पर देखते हैं, और हमारे व्यवहार के प्रति पुराना तथा जघन्य दृष्टिकोण रखते हैं।
वरिष्ठ कंजर्वेटिवव नेताओं ने उन पर दक्षिणपंथी वर्गों का समर्थन हासिल करने के लिए नस्लवादी और इस्लामोफोबिक झूठ बोलने का आरोप लगाया। कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ नेशनल हेल्थ सर्वि के अध्यक्ष और संस्थापक अशरफ चौहान ने ब्रेवरमैन को लिखे पत्र में कहा कि उनके संगठन ने 200 से अधिक सदस्यों को खो दिया है जो सभी डॉक्टर हैं। चौहान ने गृह सचिव से कहा है कि उन्हें डर है कि और डॉक्टर समूह छोड़ देने वाले हैं, क्योंकि वह अब खुद को उस पार्टी से नहीं जोड़ना चाहते हैं जिसकी सचिव इस तरह के नस्लवादी विचार रखती हैं।
एनएचएस के कंजर्वेटिव फ्रेंड्स कई वर्षों से टोरी पार्टी के लिए धन जुटा रहे हैं और समर्थन जुटा रहे हैं। गृह सचिव के रूप में आपके एक बयान के बाद से, मैंने 200 सदस्यों को खो दिया है, जो सभी डॉक्टर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.