ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 49 लाख हड़पे

साइबर ठगों को जाम काफी गहरा होता जा रहा है। ठग शिकार को फंसाने के लिए पहले निवेश पर मुनाफा दे रहे बाद बड़ी रकम हड़प रहे हैं। उत्तरी जिले के साइबर सेल थाने में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित को पार्ट टाइम जॉब में मुनाफा दिया। पीड़ित को जब ठगों पर भरोसा हो गया तो उन्होंने पीड़ित को क्रिप्टों करेंसी में निवेश करने पर दोगूना मुनाफा देने का झांसा दिया। ठगों पर भरोसा कर पीड़ित ने अपने 49 लाख रुपये गवां दिए।

आशुतोष सेखरी उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में रहते हैं। उन्हें वाट्सएप एक महिला ने संदेश भेजा, बताया गया कि पार्ट जॉब में उन्हें काफी मुनाफा दिया जाएगा। वह राजी इस पर राजी हो गए। एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया। उसमें 35 लोग जुड़े हुए थे। शुरुआत में उन्हें यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने काम सौंपा गया। कुछ दिन बाद पीड़ित के खाते में 5000 हजार रुपये भेज दिए गए।

इससे पीड़ित ठगों के विश्वास में आ गए। एक दिन उन्हें कहा गया कि क्रिप्टों करेंसी में निवेश करने पर दोगुना लाभ दिया जाएगा। ऐसे में उन्होंने 49 लाख रुपये ठगों के बताए बैंक खाते में जमा कर दिया। एक एप में पीड़ित को दिखाया गया कि उनकी निवेश की गई रकम दोगुनी हो गई है, इसे निकलाने के लिए कर के रूप में 12 लाख रुपये देने होंगे। ऐसे में पीड़ित को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।

दोस्त से उधार लेकर ठगों को दिए थे पैसे

पीड़ित ने बताया कि मोटे मुनाफे के चक्कर में उन्होंने ठगों को अपने एक दोस्त से कुछ पैसे से उधार लेकर रुपये दिए थे। फिलहाल उत्तरी जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.