ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साउथ एक्टर सरथ बाबू हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

साउथ के दिग्गज कलाकार सरथ बाबू की तबीयत खराब चल रही है। रविवार के दिन दिग्गज एक्टर को लेकर खबर सामने आई कि उनकी हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान सरथ बाबू को 20 अप्रैल के दिन बेंगलुरु से हैदराबाद लाया गया था और उसके बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल,एक्टर मल्टी ऑर्गन डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि एक्टर सेप्सिस बीमारी का शिकार हैं। इस बीमारी के चलते किसी भी व्यक्ति की किडनी फेफड़े, लिवर और शरीर के अन्य अंगों के फंक्शन पर असर पड़ता है।  समय से इस बीमारी की इलाज नहीं होने पर मल्टी ऑर्गन फेलियर होने की संभावना होती है। वहीं, बीते कुछ वक्त में एक्टर को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल से पहले वह चेन्नई के हॉस्पिटल में थे।

आपको बता दें कि सरथ बाबू का असली नाम सत्यम बाबू दीक्षितुलु है। उन्होंने साल 1973 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। सरथ अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा में तमाम फिल्मों की हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों के लिए काम किया है। हालांकि कुछ मलयालम और हिंदी फिल्में भी की हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.