ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM Yogi को मिली जान से मारने की धमकी,UP एटीएस समेत सभी एजेंसिया सतर्क

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि धमकी ‘डायल 112’ (आपातकालीन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नंबर) पर संदेश के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसमें व्यक्ति ने कहा, मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा। धमकी मिलने के बाद ‘112’ के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि डायल 112 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद थाना सुशांत गोल्फ सिटी में आईपीसी की धारा 506 और 507 और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रविवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने 24 अप्रैल को निर्धारित कोच्चि की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती बम हमले की धमकी देने वाला पत्र लिखा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जेवियर के रूप में हुई है। केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने शनिवार को कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के बारे में पिछले सप्ताह एक पत्र मिला है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.