ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एरकी उ.मध्य विद्यालय में जतिन राज को किया गया सम्मानित

जहानाबाद। एरकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले जतिन राज ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023 24 में जतिन राज ने बिहार में 21वां रैंक लाकर एरकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसके लिए विद्यालय में जतिन राज को विद्यालय की प्रिंसिपल मनी कुमारी नगर शिक्षक अमलेश कुमार,शिक्षक फैयाज अहमद एवं अन्य शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जतिन राज को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एरकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने तालियां बजाकर जतिन राज का स्वागत किया। इस मौके पर प्रिंसिपल मनी कुमारी ने कहा कि निश्चित तौर पर हम सभी लोग गौरवान्वित हैं। हमारे विद्यालय का छात्र जतिन राज ने बिहार में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति में 21वां रैंक लाकर हम तमाम लोगों का उत्साह बढ़ाया है। आमतौर पर सरकारी स्कूलों के बारे में अच्छी धारणा नहीं है जबकि सरकारी विद्यालय के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। ज्ञात हो कि जतिन राज को 4 साल तक बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिमाह ₹1200/ प्रदान किये जायेंगे। इस मौके पर प्रिंसिपल मनी कुमारी नगर शिक्षक अमलेश कुमार फैयाज अहमद प्रीति कुमारी सहित अन्य शिक्षक व विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.