ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

काठमांडू से उड़ा फ्लाईदुबई विमान दुबई में सुरक्षित उतरा, इंजन में आ गई थी खराबी

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू हवाई अड्डे से 160 से अधिक यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाला फ्लाईदुबई का विमान मंगलवार सुबह दुबई में सुरक्षित उतरा। सरकारी नेपाल टेलीविजन ने यह जानकारी मिली। हवाई अड्डे के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि विमान ने सोमवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी, जिसके तुरंत बाद उसके एक इंजन में खराबी आ गयी थी। विमान ने कुछ वक्त तक धारके में आसमान में चक्कर लगाए। पायलटों ने बाद में कंट्रोल टॉवर से कहा कि सभी संकेतक सामान्य होने का पता चलने के बाद वे आगे बढ़ेंगे।
मीडिया को मंगलवार जानकारी मिली कि फ्लाईदुबई का विमान दुबई में सुरक्षित उतरा। संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री सुदान किराती ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा था कि फ्लाईदुबई विमान सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भर रहा है और उन्होंने सभी से चिंता न करने का आग्रह किया।  नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने सोमवार को ट्वीट में कहा कि फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या 576 (बोइंग 737-800) काठमांडू से दुबई की उड़ान अभी सामान्य है और उड़ान योजना के अनुसार अपने गंतव्य दुबई के लिए आगे बढ़ रही है। विमान में 50 नेपाली नागरिकों समेत 160 से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले दावा किया था कि उन्होंने काठमांडू में आसमान में विमान में आग लगते हुए देखी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.