ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जानकी बनीं कृति सेनन, सीता नवमी पर सामने आया आदिपुरुष का नया पोस्टर

प्रभास और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। ऐसे में मेकर्स एक-एक कर फिल्म से जुड़ी अन्य कड़ियां दर्शकों के सामने रखते जा रहे हैं।

इसी सिलसिले में सीता नवमी के पावन मौके पर ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही ‘राम सिया राम’ बोल के साथ फिल्म का ऑडियो टीजर भी दिखाया गया है।

रिलीज हुआ आदिपुरुष का ऑडियो टीजर

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से प्रभास और कृति सेनन के अलग-अलग ऑडियो और वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। इस बीच सीता नवमी के मौके पर प्रभास और कृति सेनन के साथ ही ‘राम सिया राम’ का ऑडियो टीजर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों के सामने रखे गए इस ऑडियो टीजर को रिलीज करने के साथ इसके कैप्शन में मां सीता का वर्णन किया गया है।

जानकी के रोल में कृति सेनन

वीडियो पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में कृति सेनन ने माता सीता की निस्वार्थता और पवित्रता का वर्णन किया है। उन्होंने कैप्शन में ‘जय सिया राम’ को छह अलग भाषाओं में लिख कर इस ऑडियो टीजर को शेयर किया।

यह ऑडियो टीजर वीडियो फॉर्मैट में है, जिसमें देखा जा सकता है कि जानकी बनीं कृति सेनन की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। वहीं, प्रभास, श्रीराम के रूप में हाथ में धनुष लिए खड़े हैं। इसके साथ ही देवी सीता के रूप में कृति सेनन का पोस्टर भी रिलीज किया गया है।

‘आदिपुरुष’ की रिलीज में बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। फिल्म 16 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी। मूवी में प्रभास और कृति सेनन के अलावा देवदत्त गजानन नागे और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। देवदत्त गजानन भगवान हनुमान के रोल में तो सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते देखे जाएंगे, जो कि रावण का कैरेक्टर होगा। वहीं, लक्ष्मण का रोल अभिनेता सनी सिंह निभाते नजर आएंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.