ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोनी म्यूजिक ने रफ़्तार का “फोन मिला के” रिलीज़ किया

अकासा की मधुर आवाज़ में गाया हुआ गाना, रफ़्तार के सिग्नेचर स्टाइल और अरूसा खान की ऑन-स्क्रीन झलक, इन तीनों के बेमिसाल मिश्रण से बनी यह शानदार पेशकश आपका दिल जीत लेगी

पटना। सोनी म्यूजिक ने रफ़्तार का अनूठा सिंगल “फोन मिला के रिलीज़ किया है, जो उन्होंने स्वयं लिखा, कम्पोज किया और गाया भी है। अकासा के साथ रफ्तार की आवाज़ ने गाने में कुछ जादू सा कर दिया है। नई धुन और नए जोश पर पुरानी चमक भरा यह एक ऐसा गाना है जिसे कोई अगर एक बार सुन ले तो ये उसकी जुबां पर चढ़ जाए और उसे झूमने के लिए मजबूर कर दे। मनमोहक आवाज़ पर बना इसका जबरदस्त वीडियो गाने में और भी जान डाल देता है। रफ़्तार अपने समय के उन जानेमाने संगीत के सितारों में से एक हैं, जो स्वयं ही गीत लिख सकते हैं, स्वयं ही गीत की धुन बना सकते हैं और साथ ही स्वयं ही गीत गा भी सकते हैं। इन्होंने कई दमदार ट्रैक के साथ सुपर-डुपर हिट गाने बनाए हैं और दुनिया भर में उनके चाहने वालों का दिल जीता है। इस वीडियो में सभी की चहेती अभिनेत्री अरूसा खान हैं, जिन्होंने पहले बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ एक कैमियो गीत से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड स्टाइल से सालसा तक, वह डांस में माहिर रफ़्तार के साथ बखूबी जंच रही हैं। महीनों तक रिहर्सल करने के बाद अरूसा ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है, जो वीडियो में चार चांद लगा देता है।
“फोन मिला के” गाने को पसंद करने वालों की कमी नहीं रहेगी, क्योंकि यह गीत आजकल के माहौल पर बना है, जो ब्रेकअप और मेकअप का युग है। सबसे पहले तो इस गाने की खासियत रफ़्तार का फ्लो है, दूसरा रफ्तार द्वारा बनाए गए इस गीत के बोल आकर्षक हैं जो आज की ट्रेंडिंग धुन पर बना है। कुल मिलाकर यह गाना रफ्तार के चाहने वालों के दिलों की धड़कन बन जायेगा।
गाने के बारे में बात करते हुए रफ्तार, जो कि एक गायक-कंपोजर और गाने भी लिखते हैं, ने कहा, “इस म्यूजिकल पीस ‘फोन मिला के’ की जड़ें लोकगीत पर आधारित हैं। मैंने सुंदर जुत्ती कसूरी को एक नए मोड़ के साथ दोबारा ज़िंदा करने की कोशिश की है।
इस गाने पर अरूसा खान ने अपना अनुभव कुछ इस तरह साझा किया, मेरा हमेशा से ही एक सपना था कि मैं ‘फोन मिला के’ जैसा गाना करूं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मुझे रफ़्तार जैसे शानदार कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे यकीन है कि लोग इसे बहुत पसंद करेंगे, और मुझे उनके प्यार का इंतजार है। इस गाने के रिलीज़ पर, अकासा ने कहा, रफ़्तार के साथ काम करना हमेशा से ही बहुत अच्छा रहा है, वह मेरे सबसे पसंदीदा कलाकार होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी हैं। इस गाने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह गाना रफ्तार ने न सिर्फ लिखा है बल्कि कंपोज करने के साथ साथ इसे खुद गाया भी हैं। मैंने इस गाने को पूरी नौटंकी के साथ गाया है और उम्मीद है की दर्शक इसका भरपूर मज़ा लेंगे। और खूब झूमेंगे। वैभव पाणि की बीट्स इस गाने को और भी मदहोश करने वाला बना देती है और अरूसा कूल दुल्हन के रूप में गजब ढा रही हैं।
इस गाने के वीडियो में कुछ नायाब कलाकारों ने एक साथ मिलकर काम करके इस गीत की रौनक और भी बढ़ा दी है, और यह एक बेहतरीन ऑडियो विजुअल अनुभव बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.