ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिना ईयरफोन लगाए बस में देखा वीडियो तो 5 हजार जुर्माना व 3 माह की होगी जेल

मुंबई । मुंबई लोकल बस से यात्रा करते हैं, तो अपना हेडफोन साथ में रखें। अगर आपकी आदत भी बस में बिना ईयरफोन या हेडफोन लगाए गाने सुनने की है, तो इसे सुधार लें। ऐसा न करने पर आपको 5 हजार रुपये जुर्माना लग सकता है, यही नहीं, तीन महीने की जेल भी हो सकती है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने यात्रियों को मोबाइल फोन के स्पीकर पर वीडियो देखने या गाने बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यात्री तेज आवाज में बात भी नहीं कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर के साथ ही बहुत से यात्रियों ने बेस्‍ट से शिकायत की थी कि कुछ यात्री बसों में मोबाइल का स्‍पीकर ऑन करके गाने सुनते हैं या वीडियो देखते हैं। वहीं, कुछ यात्री फोन पर बहुत जोर से बात करते हैं, इससे बहुत शोर होता है और सह यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों की शिकायत पर अब बेस्‍ट ने नोटिफिकेशन जारी कर इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने सुनने पर कई बार यात्रियों में झगड़ा भी हो जाता है।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर कोई यात्री इस नियम का पालन नहीं करते पकड़ा गया तो उस पर बॉम्बे पुलिस अधिनियम की धारा 38 और 112 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन धाराओं के तहत दोषी पाए गए व्‍यक्ति पर 5 हजार रुपए का जुर्माना या 3 महीने की जेल हो सकती है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेस्ट द्वारा जारी नए सर्कुलर में कहा गया है कि डेसिबल लेवल को नियंत्रण में रखने के उपाय किए गए हैं। मीडिया के अनुसार बेस्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि को-पैसेंजर को असुविधा न हो, इसलिए सिटी सिविक ट्रांसपोर्ट बॉडी ने यह फैसला किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.