ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी से इंकार करने पर युवती की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास की सजा

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में साल 2021 मे हुई यूवती की हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सहित 15 हजार के अर्थदंड कि सजा से दण्डित किये जाने का फैसला सुनाया है। मामले में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुधा विजय सिहं भदौरिया द्वारा की गई। लोक अभियोजक से मिली जानकारी के अनुसार खजूरी सड़क थाना इलाके के भौरी क्षेत्र में 24 जुलाई 2021 को पुलिस ने सूचना मिलने पर एक बोरी में बंद शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त निशातपुरा से लापता 20 वर्षीय कशिश जायसवाल के रूप में हुई। थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। मृतका के मामा ने पुलिस को बताया था कि मृतका कशिश उनकी भाजी थी, और बचपन से ही उनके पास रहती थी। 22 जुलाई 2021 की रात करीब 8 बजे वह सब्जी लेने जाने का कहकर अपनी स्कूटी से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी, उसकी काफी तलाश करने के बाद देर रात उन्होनें पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतका युवती के मामा ने पुलिस को बताया कि उनके पास रहने के दौरान ही कशिश कि अख्तर नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी, और उसने फोन कर बताया था कि उसने कशिश की हत्या कर फैंकी है।
पुलिस ने सदेंह के आधार पर अख्तर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब खुलासा हुआ मृतका कशिश आरोपी को अच्छा दोस्त मानती थी, लेकिन आरोपी उसे एक वरफा प्रैम करते हुए उससे शादी करना चाहता था। जब उसने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। इससे गुस्साये आरोपी ने उसके साथ डंडे से मारपीट कर चाकू से उसके शरीर पर वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर मृतिका और उसका मोबाइल बरामद किया था, जिन्हें आरोपी ने उत्तरप्रदेश के दतलाना में छुपा दिया था। वहीं हत्या में उपयोग किए गए चाकू और डंडे को भी पुलिस ने बरामद किया था। मामले में लोक अभियोजक की ओर से 18 गवाहों के बयान हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.