ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

16 मई को जयस का भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन

भोपाल । जय आदिवासी युवा संघ (जयस)16 मई को संगठन के 10 वें स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ सकती है। हालांकि अभी तक जयस ने इसको लेकर कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है और न ही अभी भोपाल में कार्यक्रम करने के लिए अनुमति मिली है। भोपाल में शक्ति प्रदर्शन से पहले जयस के दोनों गुट एकजुट होने की कोशिशें कर रहे हैं।  जयस के दोनों गुट 29 मई को बैठक करने जा रहा हैं। जिसमें सुलह का रास्ता निकालने पर सहमति बन सकती है। यदि जयस के दोनों गुट एक होते हैं, तो फिर जयस प्रदेश की सभी आदिवासी सीटों पर चुनाव में ज्यादा सक्रियता दिखाएगा।
जयस संगठन की नींव 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले 3 दर्जन करीब आदिवासी नेताओं ने रखीं थी। 10 साल में जयस मप्र के आदिवासी अंचल में जड़े जमा चुका है। यदि संगठन में फूट नहीं पड़ती है तो चुनाव में ज्यादा प्रभावशाली दल बन सकता है। हालांकि जयस के जो नेता चुनाव जीते हैं, बाद में वे दूसरे दलों के साथ आ गए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.